पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार्य विनम्र सागर का मंगल प्रवेश आज

आचार्य विनम्र सागर का मंगल प्रवेश आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. मानसरोवर वरुण पथ पर दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विनम्र सागर का 11 साधुओं के साथ रविवार को ससंघ मंगल प्रवेश होगा। समाज समिति के संगठन मंत्री संजय लुहाडिय़ा ने बताया की आचार्यश्री संतों के साथ सुबह 6 बजे बड़ के बालाजी से विहार करेंगे। महापुरा, भांकरोटा, 200 फीट अजमेर रोड बाईपास, किसान धर्म कांटा होकर सुबह 9.15 बजे भृगु पथ पहुंचेंगे। यहां समाज समिति, मानसरोवर महिला मंडल, जैन युवा मंडल, मुनि संघ व्यवस्था समिति और सकल दिगंबर जैन समाज वरूण पथ द्वारा महाराजश्री की ससंघ अगवानी की जाएगी।
प्रचार संयोजक अभिषेक जैन ने बताया कि भृगु पथ, मानसरोवर से आचार्यश्री बैंडबाजों के साथ जुलूस के रूप में कावेरी पथ, स्वर्ण पथ, नीलम पथ होकर वरूण पथ के जैन मंदिर पहुंचेंगे।