पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्टिफिशियल ज्वैलरी का आकर्षण

आर्टिफिशियल ज्वैलरी का आकर्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
एक ओर चंदेरी सिल्क की साड़ी, सलवार-सूट, लकड़ी से बने बैलेंस बॉल और हैन ईटिंग जैसे खिलौने दिखाई दिए तो दूसरी ओर आर्टिफिशियल ज्वैलरी जयपुराइट्स को आकर्षित कर रही थी। जवाहर कला केंद्र में शनिवार को कुछ ऐसी ही माहौल था। केंद्र के शिल्पग्राम में चल रहे मध्य प्रदेश क्राफ्ट उत्सव में हैंडलूम उत्पाद जैसे चंदेरी साडिय़ां एवं टसर कोसा, दरियां, बेडशीट्स, परदे और अन्य हथकरघा उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। वहीं हाथ से बने जूट के बेहद खूबसूरत बैग दिखाई दिए, जिनकी कीमत 250-400 रुपए तक है। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम और मध्यप्रदेश सरकार की ओर आयोजित किए जा रहे इस मेले में जयपुराइट्स का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। मेला 2 फरवरी तक चलेगा। वहीं केंद्र के साउथ लॉन में आयोजित ‘क्राफ्ट्स ऑफ इंडिया’ प्रदर्शनी में आर्टिफिशयल ज्वैलरी जयपुराइट्स के आकर्षण का केंद्र बनी है। यह प्रदर्शनी भी २ फरवरी तक आयोजित की जाएगी।