सोना 200 रुपए उछला, चांदी स्थिर
वाणिज्य संवाददाता. जयपुर
वैश्विक बाजार में तेजी की खबरों के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए और उछल गया। इसके भाव 30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। समर्थन पाकर जेवराती सोना भी इतनी ही तेजी के साथ 28,400 रुपए बिका। दूसरी ओर चांदी ((999)), चांदी रिफाइन एवं चांदी कलदार के भावों में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया। भाव इस प्रकार रहे:-
चांदी ((999)) 45,000, चांदी रिफाइन 44,500 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 30,150 रुपए, सोना जेवराती 28,400 रुपए, वापसी 27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम।