...नहीं है काफी दो बूंद जिंदगी की
सिटी रिपोर्टर जयपुर
हिंदुस्तान पोलियो मुक्त देश बन चुका है। यानी यहां वाइल्ड पोलियो जीरो लेवल पर आ गया है। लेकिन अभी भी वैक्सीन दिए जाने पर यह बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। इंडिया में ही पिछले साल वैक्सीन दिए जाने पर पोलियो के चार केस सामने आए थे। अब पोलियो को जीरो लेवल तक लाने के लिए बहस छिड़ी हुई है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने जीरो लेवल के लिए पहल शुरू कर दी है। राजस्थान में एक भी बच्चा इस बीमारी से ग्रसित नहीं हो, इसके लिए जयपुर के पीडियाट्रिशियन की ओर से इंजेक्टेबल वैक्सीन पर जोर दिया जा रहा है।