पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिखाई जाएंगी आर्ट फिल्में होगा लाइव डेमोंस्ट्रेशन

दिखाई जाएंगी आर्ट फिल्में होगा लाइव डेमोंस्ट्रेशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से 7 से 11 फरवरी तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित किए जा रहे कला मेले में युवा और वरिष्ठ कलाकारों की कलाकृतियों के अलावा अनेक कलात्मक आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कला मेला के संयोजक वरिष्ठ चित्रकार डॉ.नाथू लाल वर्मा ने बताया कि इस दौरान चित्रकला के सशक्त हस्ताक्षर राम जायसवाल वाटर कलर से, सुब्रतो मंडल मिक्स मीडिया में तथा राजेंद्र मिश्रा क्ले मॉडलिंग के जरिए अपनी कला का प्रतिभागियों के समक्ष जीवंत प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा कला मेले में अकादमी के सर्वोच्च कलाविद से नवाजे गए कलाकारों की कृतियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। अकादमी की स्थापना के बाद इस कला सम्मान से अब तक 27 कलाकारों को नवाजा जा चुका है। इनमें से अधिकांश की कृतियां प्रदर्शित करने की कोशिश की जा रही है।



दिखाई जाएंगी आर्ट फिल्में

इस दौरान प्रत्येक दिन शाम को आर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें जामिनी राय, अमृता शेरगिल और रामगोपाल विजयवर्गीय के कलाकर्म पर बनी फिल्मों के अलावा प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप की बनाई आर्ट मूवी को भी शामिल किया गया है।

होगा ऑन द स्पॉट कॉम्पीटीशन

मेले में 10 फरवरी को भाग लेने वाले युवा कलाकारों की आर्ट स्किल को परखने के लिए ऑन द स्पॉट पेंटिंग कॉम्पीटीशन भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विषय आयोजन स्थल पर ही दिया जाएगा। मेले की प्रत्येक गतिविधि में कला प्रेमियों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।