पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे के कारण 22 ट्रेनें प्रभावित

कोहरे के कारण 22 ट्रेनें प्रभावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. कोहरे से ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसमें 19 देरी से चलीं, जबकि 3 ट्रेनों की रवानगी का समय बदला गया। इन ट्रेनों के देरी से चलने से रेल यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, सियालदाह एक्सप्रेस 18 घंटे 20 मिनट, गुवाहाटी-लालगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे, गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस 12 घंटे, वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 20 मिनट, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस 4 घंटे 45 मिनट, हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट सहित कुल 19 ट्रेनें देरी से चली, जबकि लालगढ़-गुवाहाटी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्स. और जयपुर-इलाहाबाद एक्स. की रवानगी के समय में परिवर्तन किया गया।