स्टूडेंट्स ने ताइक्वांडो में मारी बाजी
सिटी रिपोर्टर. इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जयपुर के ज्योति पुंज सीनियर सैकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्वर्ण पदक हासिल किया। भूटान में हुई इस प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरीज में हिस्सा लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें सीनियर वर्ग में लक्ष्मी भंवरिया ने और जूनियर वर्ग में यामिनी शर्मा ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया।