निर्यात मांग से ग्वार गम 200 रुपए तेज
वाणिज्य संवाददाता. जयपुर
गम पाउडर निर्माताओं की ताजा लिवाली से स्थानीय थोक बाजारों में शनिवार को ग्वार फिर महंगी हो गई। जोधपुर डिलीवरी हाजिर ग्वार सीड 100 रुपए उछलकर 5100 रुपए तथा ग्वार गम 200 रुपए की तेजी के साथ 14,000 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से एनसीडैक्स पर भी ग्वार गम फरवरी अनुबंध 200 रुपए की मजबूती लेकर 14,000 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। प्रेम इंडस्ट्रीज के राजेश जैन ने बताया कि ग्वार गम में निर्यातकों की पूछपरख निकलने लगी है, जिससे कीमतों में मजबूती को बल मिला है। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-
जयपुर. गम पाउडर निर्माताओं की ताजा लिवाली से स्थानीय थोक बाजारों में शनिवार को ग्वार फिर महंगी हो गई। जोधपुर डिलीवरी हाजिर ग्वार सीड 100 रुपए उछलकर 5100 रुपए तथा ग्वार गम 200 रुपए की तेजी के साथ 14,000 रुपए प्रति क्विंटल पर
जा पहुंचा।
स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से एनसीडैक्स पर भी ग्वार गम फरवरी अनुबंध 200 रुपए की मजबूती लेकर 14,000 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। प्रेम इंडस्ट्रीज के राजेश जैन ने बताया कि ग्वार गम में निर्यातकों की पूछपरख निकलने लगी है, जिससे कीमतों में मजबूती को बल मिला है।