- Hindi News
- कंपनी सेक्रेटी मनाएंगे रेनबो प्रोफेशन ईयर
कंपनी सेक्रेटी मनाएंगे रेनबो प्रोफेशन ईयर
सिटी रिपोर्टर जयपुर
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर में शनिवार को स्टडी सर्किल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर चैप्टर चेयरमैन डॉ. गिरीश गोयल ने बताया कि प्रोग्राम के स्पीकर कंपनी सेक्रेटरी निपुण सिंघवी और सुशील डागा ने अपने एक्सपर्ट व्यू रखे। उन्होंने गबन के कंपनी अधिनियम में प्रावधान, प्रोफेशनल मिसकंडक्ट के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बारे में बताया।
तीसरी बार चेयरमैन बने डॉ. गोयल ने बताया कि स्टूडेंट्स, मैंबर्स, सर्विसेज, क्वालिटी प्रोग्राम, इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए ये साल रेनबो प्रोफेशन के तौर पर मनाया जाएगा।