- Hindi News
- ट्रक से शराब के 1179 कार्टन जब्त, चालक खलासी गिरफ्तार
ट्रक से शराब के 1179 कार्टन जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार
जयपुर. हरमाड़ा पुलिस ने शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे 8 पर दौलतपुरा चौकी के पास शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया। शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक चित्तौडग़ढ़ निवासी बाबूलाल व खलासी नानाराम को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में शराब के 1179 कार्टन चावल के छिलकों के कट्टों के नीचे छिपा रखे थे। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाबूलाल व नानाराम को किसी ने फोन करके बताया कि राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के पास शाहजहांपुर से ट्रक को उदयपुर पहुंचाना है। ऐसे में दोनों ट्रक को उदयपुर ले जा रहे थे। वहां से कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को गुजरात लेकर जाता।