- Hindi News
- व्यायामशाला के वार्षिकोत्सव में हुए करतब व पौषबड़ा
व्यायामशाला के वार्षिकोत्सव में हुए करतब व पौषबड़ा
जयपुर - दादा गुरु बलवंत व्यायामशाला का छठा वार्षिकोत्सव जलमहल के पास वनवासी सीताराम मंदिर आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु व संचालक लीलाधर महावार ने अपने शिष्यों के साथ लाठी, बॉक्सिंग के करतब दिखाकर कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र पारीक थे और अध्यक्षता रामप्रसाद करोडिया ने की। संस्था अध्यक्ष श्रीकृष्ण सैनी और पार्षद अजय यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौषबड़ा प्रसादी का आनंद उठाया।