सरसों सीड 30 रुपए टूटी
जयपुर. दो-तीन दिन मावठ पडऩे के बाद मौसम साफ होने से राज्य की उत्पादक मंडियों में सरसों की आवक बढ़ गई है। परिणामस्वरूप शनिवार को सरसों सीड 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 30 रुपए मंदी होकर 3575 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। हालांकि एनसीडैक्स पर सरसों अप्रैल अनुबंध 15 रुपए सुधरकर 3410 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
जानकारों का कहना है कि प्रदेश में 15 फरवरी के आसपास नई सरसों की सीमित आवक शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए सरसों की कीमतों में लंबी तेजी के आसार समाप्त हो गए हैं। एनसीडैक्स पर सोयाबीन फरवरी वायदा 43 रुपए की मजबूती के साथ 3875 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:- सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 3575 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों तेल ((15 किलो)) रुचि गोल्ड 1200, नेताजी 1300, मास्टर 1315, ट्रेन मार्का 1180, केवट 1175, टाइगर गोल्ड 1190, हनुमान 1190 रुपए। सोयाबीन रिफाइंड ((15 किलो)) चंबल 1195, फॉर्चून 1220, नेताजी 1215 रुपए। वनस्पति घी स्कूटर 915 रुपए ((15 लीटर))।
मूंगफली रिफाइंड ((15 लीटर)) चांदी सिक्का 1310, नेताजी 1330, नेचुरल 1295, फ्रैश फील 1290, बीकानेर फ्रैश 1290 रुपए। मूंगफली फिल्टर ((15 किलो)) स्वदेशी 1420, ओम 1410, ट्रेन मार्का 1420 रुपए। तेल टैंकर ((प्रति क्विंटल)) मूंगफली तेल गुजरात लूज 7,650, सरसों तेल जयपुर डिलीवरी 6,910, मुंबई पाम 5,730, मुंबई सोया रिफाइंड 6,500 रुपए।