पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएससी से कराएंगे शिक्षक भर्ती

आरपीएससी से कराएंगे शिक्षक भर्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह हुआ। इसके मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आरपीएससी के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

इस दौरान शिक्षामंत्री ने यूनिवर्सिटी में सेमिनार हॉल के निर्माण के लिए विधायक कोष से 10 लाख रु. देने की घोषणा की। इससे पहले अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, आवासन मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने भी छात्रों को समाज व देशहित की सोचते हुए आगे बढऩे की अपील की। कॉलेज प्रिंसिपल एचएम मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक मीणा, उपाध्यक्ष बबीता वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।



राजस्थान कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन।

15 लाख नौकरियों के अवसर पैदा करेगी सरकार

सुराज संकल्प यात्रा में किए वादे के अनुसार राज्य सरकार बेरोजगारों को 15 लाख नौकरियां देगी। इतनी नौकरियों की घोषणा का अर्थ यह नहीं है कि सभी सरकारी होंगी, बल्कि उनकी सरकार राज्य में निर्माण, आईटी, एग्रीकल्चर सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के अवसर पैदा करेंगी, ताकि रोजगार अवसर पैदा हो सकें। राजस्थान कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान अति विशिष्ट अतिथि सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने कहा कि हर साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12 लाख विद्यार्थी परीक्षा देते हैं, लेकिन सरकार सबको नौकरी नहीं दे सकती। पांच साल में ज्यादा से ज्यादा एक लाख नौकरी दे देगी।

आज निजी क्षेत्र में भी अच्छे मौके मिल रहे हैं। खान ने यह भी कहा कि सुविधाएं नहीं मिले तो मन में हीनभावना नहीं लानी चाहिए। महापुरुषों ने अभावों से निकलकर ही देश व समाज को नई दिशा दी है। मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री सांवर लाल जाट ने कहा कि लीडरशिप की शुरुआत कॉलेज से ही होती है। कॉलेज प्रिंसिपल अल्पना कटेजा ने स्वागत भाषण दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष सोना राम सेशमा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, महासचिव रामजस चौधरी, संयुक्त सचिव नरेंद्र चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।