पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षमता बढ़ाने पर भी सर्वर ठप, अभी सवा लाख रिटर्न भरना बाकी

क्षमता बढ़ाने पर भी सर्वर ठप, अभी सवा लाख रिटर्न भरना बाकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर
हर साल ऑनलाइन रिटर्न दाखिले में आने वाली दिक्कतों को खत्म करने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने सर्वर की क्षमता चार गुना बढ़ाई, लेकिन इसके भी कोई नतीजे नहीं निकले। साल 2012-13 के ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है और विभाग का सर्वर जवाब दे गया। हालत यह है कि जो रिटर्न 10 मिनट में सबमिट हो जाती है, उसके लिए 1 से डेढ़ घंटे तक का समय लग रहा है। शनिवार तक 1 लाख 31 हजार कारोबारी ऑनलाइन रिटर्न पेश कर चुके थे और करीब 1.25 लाख से ज्यादा रिटर्न पेश होनी शेष है, लेकिन मौजूदा समय में सर्वर की क्षमता के अनुरूप करीब 5 हजार रिटर्न ही दाखिल पा रहे हैं।