पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुसैन बंधु देंगे संगीत के प्रभाव पर लैक्चर

हुसैन बंधु देंगे संगीत के प्रभाव पर लैक्चर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
संगीत का समाज और व्यक्तित्व निर्माण में क्या योगदान है? यह बात गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन सहित प्रदेश के कई नामी संगीतज्ञ बताएंगे। मौका होगा दर्शक संस्था की ओर से 30 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाली 25वीं महेंद्र भट्ट स्मृति प्रतियोगिता का। संस्था की समन्वयक प्रोमिला राजीव ने बताया कि प्रतियोगिता में आने वाले पंद्रह सौ से अधिक प्रतिभागियों को संगीत का महत्व बताने के लिए 4 फरवरी को सुबह 11 बजे से यह विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, ध्रुवपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तैलंग, तबला वादक निसार हुसैन, सितार वादक चंद्रमोहन भट्ट, गिटार वादक हेमंत भट्ट और संस्था के निदेशक राजीव भट्ट इस विषय पर विचार रखेंगे। इसमें छह स्वर्ण पदक सहित विभिन्न वर्गों में कुल ढाई सौ पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें शास्त्रीय संगीत गायन, वादन और नृत्य, सुगम संगीत गायन, वादन और नृत्य तथा लोक गायन और नृत्य की प्रतियोगिताएं 8 से 30 वर्ष तक के अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन अभी जारी हैं।