पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीफ इंजी. मोहम्मद उमर का निधन

चीफ इंजी. मोहम्मद उमर का निधन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर ((प्रशासन)) मोहम्मद उमर का शुक्रवार देर रात शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले हृदय में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। वे जोधपुर के थे। राजस्थान वाटर वक्र्स कर्मचारी यूनियन के प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा, प्रांतीय नल मजदूर कर्मचारी यूनियन ((इंटक)) के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विजय सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।