- Hindi News
- गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत शिक्षकों की अनदेखी का आरोप
गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत शिक्षकों की अनदेखी का आरोप
जयपुर - पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने गणतंत्र दिवस समारोह में सामान्य प्रशासन विभाग पर पुरस्कृत शिक्षकों को आमंत्रण पत्र नहीं भेजने का आरोप लगाया। फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा का कहना है कि इस बार अधिकारी उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित करना ही भूल गए, जबकि पिछले तीन सालों से लगातार उन्हें आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2010 में पुरस्कृत शिक्षकों को राज्यस्तरीय समारोहों में आमंत्रित करने का आदेश जारी किया था। शर्मा ने बताया कि अब इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव से की जाएगी।