पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल की मूर्ति के लिए ग्राम पंचायत से मांगा जाएगा लोहा

पटेल की मूर्ति के लिए ग्राम पंचायत से मांगा जाएगा लोहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. गुजरात में बनने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की अष्टधातु की प्रतिमा के लिए लोहा संग्रहण सहयोग समिति की ओर से हर ग्राम पंचायत पर लोहा संग्रहण किया जाएगा। संग्रहण का कार्यक्रम रविवार से शुरू किया जाएगा। इसके तहत शनिवार को समिति की ओर से भाजपा कार्यालय में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की वर्कशॉप हुई। इसमें स्टेट संभाग, जिला मंडल स्तर के 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन महापुरुषों को भूल चुकी है, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस ने देश को एक परिवार के गिरवी रख दिया है। पटेल ने देश की छोटी-बड़ी 565 रियासतों को एक किया था, लेकिन कांग्रेस अब जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। मूर्ति 182 मीटर ऊंची बनेगी, जो अब तक की सबसे बड़ी होगी। लोगों को जाग्रत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वर्कशॉप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा भी उपस्थित थीं। समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर मदन लाल सैनी ने बताया कि संग्रहण की जाने वाली मिट्टी और हस्ताक्षरों को मूर्ति के पास संग्रहालय बनाया जाएगा, जहां पर देश के सभी पंचायतों की मिट्टी और हस्ताक्षर किए गए पोस्टर लगे होंगे।

ऐसे में जब कोई व्यक्ति मूर्ति को देखने जाएगा तो उसे पंचायत की स्मृति मिलेगी। वह व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत में हस्ताक्षर किए लोगों के नाम और मिट्टी को देख सकेगा।
हर ग्राम पंचायत से एकत्र होगा लोहा
समिति प्रत्येक ग्राम पंचायत से लोहा संग्रहण करेगी। इसके लिए समिति ने प्रतिनिधियों गठन कर दिया है। ग्राम पंचायत से कम से कम 1 किलो लोहा लिया जाएगा। यह वह लोहा होगा, जो खेती में काम आया हो, लेकिन अब काम नहीं लिया जा रहा हो। इसमें फावड़ा, दांतली, खुरपा, गेती और संबल सहित अन्य औजार लिए जाएंगे। इसके साथ ही पंचायत समिति पर मंदिरों और शहीद की मूर्तियों के पास से मिट्टी का संग्रहण किया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर और ग्रुप फोटो भी ली जाएगी। लोहे को स्वच्छ जल से साफ किया जाएगा। इसके बाद मुहूर्त के समय विधिवत पूजा की जाएगी।
मिट्टी और हस्ताक्षर का होगा संग्रहालय
समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर मदन लाल सैनी ने बताया कि संग्रहण की जाने वाली मिट्टी और हस्ताक्षरों को मूर्ति के पास संग्रहालय बनाया जाएगा, जहां पर देश के सभी पंचायतों की मिट्टी और हस्ताक्षर किए गए पोस्टर लगे होंगे। ऐसे में जब कोई व्यक्ति मूर्ति को देखने जाएगा तो उसे पंचायत की स्मृति मिलेगी। वह व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत में हस्ताक्षर किए लोगों के नाम और मिट्टी को देख सकेगा।