पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर बनकर ३० ग्राम सोने के सिक्के ठगे

डॉक्टर बनकर ३० ग्राम सोने के सिक्के ठगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. जौहरी बाजार में गुरुवार शाम सांगानेरी गेट सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई महिला को दो ठगों ने पहने हुए सोने के झुमकों को दुगना करने का झांसा देकर ठग लिया। माणक चौक पुलिस के अनुसार ठगी मोतीडूंगरी रोड पर मदान खां की गली निवासी फरजाना (45) से हुई।

सब्जी मंडी में दो युवक फरजाना से मिले। उन्होंने फरजाना को आर्थिक तंगी रहने से घरेलू परेशानियां होने की बात कहकर बातों में लगा लिया। इसके बाद फरजाना के सामने उसी से रुपए लेकर दुगने करने का नाटक किया। उन्होंने फरजाना को पहने हुए सोने के झुमके भी दुगने करने का झांसा दिया। झांसे में आकर फरजाना ने झुमके उतारकर दोनों ठगों को दे दिए। इसके बाद ठगों ने एक पुडिय़ा दी, जिसे घर जाकर खोलने के लिए कहा। फरजाना ने घर पहुंचकर पुडिय़ा खोली तो मिट्टी निकली। वह अपने परिजनों के साथ सब्जी मंडी बदमाशों को देखने आई लेकिन दोनों बदमाश नहीं मिले।