पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रचुनाव की जिम्मेदारी को मुस्तैदी से पूरा करेंञ्ज

क्रचुनाव की जिम्मेदारी को मुस्तैदी से पूरा करेंञ्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर
लोकसभा चुनाव-2014 को सुव्यवस्थित रूप से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ((कलेक्टर)) ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने प्रकोष्ठों से संबंधित कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने कहा कि प्रभारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी सावधानी और मुस्तैदी से पूरा करें।
कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को लोकसभा चुनाव कराने के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों व सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की सूची कार्मिक प्रकोष्ठ को भिजवाएं। लोकसभा चुनाव में विभिन्न प्रकोष्ठों व मतदान दलों में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाले कर्मचारियों की सूची की पूरी तरह जांच करने के बाद ही ड्यूटी लगाई जाए।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। उपखण्ड अधिकारी स्वयं और तहसीलदार जन अभाव अभियोग संबंधी मामलों का त्वरित से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं रखें। उपखंड अधिकारी उपखण्ड मुख्यालय स्तर पर अनुकंपात्मक नियुक्ति संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारण करें।