- Hindi News
- जनगणना करें या प्रायोगिक परीक्षा लें व्याख्याता
जनगणना करें या प्रायोगिक परीक्षा लें व्याख्याता
जयपुर - बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं को देखते हुए व्याख्याताओं को जनगणना कार्य से मुक्त करने की मांग की गई है। अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ ((अरस्तु)) के अध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल और राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ ((रेसला)) के प्रमुख संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार का कहना है कि जिन व्याख्याताओं को प्रायोगिक परीक्षा करानी है, उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में भी लगा दी गई है। अब उन्होंने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए तो दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है, लेकिन जनगणना कार्य के कारण उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री ने भी पिछले दिनों बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग के बाद शिक्षा संकुल में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की ड्यूटी की समीक्षा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन्होंने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने मांग की कि व्याख्याताओं को जनगणना कार्य से मुक्त किया जाए।