पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - अंजुमन फैजाने गरीब नवाज कमेटी चांदपोल की ओर से चांदपोल के बाहर कुरैशी कॉलोनी में शनिवार को ईद-ए-मीलादुन्नबी का जलसा हुआ। इसमें उलेमाओं और धर्मगुरुओं ने तकरीर की। मुफ्ती अब्दुस सत्तार ने जलसे की सदारत की। कार्यक्रम में दारुल उलूम रिजवीया के सदर मोहम्मद अय्यूब, बिहार के ऑल इंडिया मशायख बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सैयद असरफ ने शिरकत की। सभी उलेमाओं ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। हर शख्स को उनके विचारों को अपनाना चाहिए। इस मौके पर नात, हम्द पढ़ी और कुराने पाक की तिलावत की गई। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने कार्यक्रम में शिरकत की। संयोजन मोहम्मद समीर उर्फ लल्लू भैया कुरैशी ने किया।



ईद-मीलादुन्नबी के जलसे में उलेमाओं ने की तकरीर