शहीद दिवस पर मौन के लिए बजेंगे सायरन
जयपुर - शहर में शहीद दिवस पर 30 जनवरी को नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्थापित 8 सायरन बजाए जाएंगे। नियंत्रक नागरिक सुरक्षा व कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि 30 जनवरी को पहला सायरन सुबह 10 बजकर 59 मिनट 15 सेकंड पर मौन रखने की शुरुआत के लिए और दूसरा सायरन सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर मौन संकेत समाप्ति के लिए बजेगा। शहर में स्थापित इन सायरनों को 27 जनवरी से टेस्टिंग के लिए बजाया जाएगा।