पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति के लिए बनेगा वेब पोर्टल

छात्रवृत्ति के लिए बनेगा वेब पोर्टल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. जयपुर
शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति से संबंधित विद्यार्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए वेबपोर्टल बनाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत होते ही एनआईसी पोर्टल बनाने की तैयारी प्रारंभ कर देगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इससे छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिल सकेगी। नए सत्र से विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल सकती है। विभाग के इस कदम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए पूरे सत्र इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सीधे उनके खातों में जमा हो जाएगी। वर्तमान में एससी, एसटी, एसबीसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति १ से १० तक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ११ व १२वीं तक मिलती है।



आवेदन होंगे ऑनलाइन, बैंक खाते में जाएगी स्कॉलरशिप