पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. बीसलपुर योजना की रामनिवास बाग से अमानीशाह नाला पंप हाउस तक पानी ले जाने वाली 1400 एमएम ट्रांसफर पाइपलाइन के लीकेज मामले की 10 दिन में भी जांच पूरी नहीं हुई है। अब बीसलपुर प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता बदलने से जांच में और देरी की आशंका बढ़ गई। गौरतलब है कि शहर में बीसलपुर की अधिकांश पाइपलाइन एलएंडटी कंपनी ने डाली थी। अब मेंटेनेंस करने की जिम्मेदारी एसपीएमएल के पास है।
पाइपलाइन में लीकेज के बाद बीसलपुर प्रोजेक्ट के एडिशनल चीफ इंजीनियर बन्नेसिंह ने तत्कालीन अधीक्षण अभियंता संजीव लोचन माथुर को 7 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इस पर अधीक्षण अभियंता ने केवल घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दे दी। इसके बाद बन्नेसिंह ने पाइपलाइन डालने वाली एलएंडटी कंपनी से घटना का हवाला देकर रिपोर्ट मांगी, लेकिन कंपनी ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी।
ऐसे जांच पूरी नहीं हुई। अब प्रोजेक्ट का अधीक्षण अभियंता अरुण श्रीवास्तव को बनाया है। उन्हें मामले की जांच करनी है। बन्नेसिंह का कहना है कि हमने पाइपलाइन की वेल्डिंग में से लीकेज होने के बारे में संबंधित कंपनी से जवाब मांगा है। जल्द ही लीकेज के कारणों की जांच पूरी कर ली जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.