जयपुर डिस्कॉम में छह एईएन बने एक्सईएन
जयपुर - जयपुर डिस्कॉम ((बिजली कंपनी)) के छह सहायक अभियंता ((एईएन)) का प्रमोशन कर अधिशासी अभियंता ((एक्सईएन)) बनाया गया। हालांकि पदोन्नत किए गए सभी इंजीनियर पहले से एक्सईएन के पद पर ही काम कर रहे थे, लेकिन विभागीय पदोन्नति कमेटी ((डीपीसी)) की सिफारिश के बाद उन्हें स्थायी रूप से एक्सईएन के पद पर प्रमोशन किया गया। जयपुर डिस्कॉम में नाथूलाल मीणा, ब्रजमोहन गुप्ता, रमेशचंद शर्मा-द्वितीय, बिजेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह व हंस राज बैरवा को एक्सईएन बनाया गया है।
बिजली कंपनी में दो एक्सईएन बदले
जयपुर डिस्कॉम के सचिव ((प्रशासन)) बी. एल. गोयल ने आदेश निकाल कर वर्किंग अरेंजमेंट से दो एक्सईएन का तबादला कर दिया। रामहेत मीणा को एक्सईएन ((विजिलेंस)) भरतपुर और एन. पी. गोयल को एक्सईएन ((ओएंडएम)) झालावाड़ के पद पर लगाया।