वरिष्ठ संवाददाता श्रवण की बहन का निधन
जयपुर - दैनिक भास्कर जयपुर में कार्यरत वरिष्ठ संवाददाता और जालौर के दासपा निवासी श्रवण सिंह राठौड़ की बड़ी बहन गोविंद कंवर चंपावत का 21 जनवरी को निधन हो गया। 35 वर्षीय चंपावत कुछ समय से बीमार चल रही थीं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चंपावत के परिजनों को फोन कर सांत्वना दी और ढाढ़स बंधाया। चंपावत का ससुराल भीनमाल के नजदीक सेवड़ी गांव में है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। गोविंद कंवर की शादी 15 साल पहले फतेह सिंह से हुई थी। गोविंद कंवर के बेटा दीपेंद्र और बेटी नीलम है। चंपावत का द्वादशा 31 जनवरी को होगा।