- Hindi News
- ट्रैफिक रूल्स जागरूकता के लिए आज यूथ की बाइक रैली
ट्रैफिक रूल्स जागरूकता के लिए आज यूथ की बाइक रैली
जयपुर. ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूकता लाने के ध्येय से युवाओं का एक ग्रुप गणतंत्र दिवस पर शहर में बाइक रैली निकलेगा। ओवर चाज्र्ड इंजर्स के सदस्य राहुल, हर्ष व सोहेल ने बताया कि रविवार सवेरे 10 बजे क्रिस्टल पाम बाईस गोदाम के सामने से करीब 35 युवाओं का ग्रुप बाइक के जरिए यूथ को वाहन चलाते समय ट्रैफिक
रूल्स के पालन के लिए प्रेरित करते हुए जलमहल
तक जाएगा।
लखेरा समाज की सभा आज
फुलेरा. कस्बे के एक निजी स्कूल परिसर में रविवार दोपहर १२ बजे लखेरा शक्ति अंतर्राष्ट्रीय संगठन शाखा की सभा का आयोजन होगा। यह जानकारी संयोजक विजेंद्र प्रकाश हलचल ने दी।
जन जागरण सप्ताह कल से
फुलेरा. कस्बे में २७ जनवरी से जन जागरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन होगा। पालिकाध्यक्ष मनोज आहुजा ने बताया कि सप्ताह के तहत प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर यातायात व्यवस्था, मौसम जनित बीमारियां, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था, पालिका संबंधी समस्याओं पर चर्चा होगी।