पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. सांगानेर आबकारी पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस के घूमंतू जाति प्रकोष्ठ के सचिव रामस्वरूप के घर दबिश देकर अवैध शराब के 17 कार्टन जब्त किए। पुलिस ने बिना लाइसेंस और हरियाणा की शराब बेचने व सप्लाई करने के मामले में उसकी पत्नी विमला सांसी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रामस्वरूप भाग गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विमला के खिलाफ अवैध शराब के 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
सहायक आबकारी अधिकारी शहर संजय सिंह दूलर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आबकारी थाना प्रभारी ममता शार्दुल के नेतृत्व में नाहरगढ़ रोड पर फूटाकोट इलाके में रामस्वरूप के घर पर दबिश दी। जहां पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। रामस्वरूप व उसकी पत्नी विमला अवैध तरीके से शराब बेचते थे। शराब के कार्टन जमीन में खड्डे खोदकर उसमें छिपा रखे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.