पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैकडोर एंट्री बंद होने से कांग्रेसी खेमे में मायूसी

बैकडोर एंट्री बंद होने से कांग्रेसी खेमे में मायूसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेताओं का संसद की बैकडोर एंट्री का सपना इस बार टूट गया। राज्यसभा के लिए अगले माह होने वाले चुनाव में कांग्रेस को तीन में से एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में कांग्रेस कोई प्रत्याशी मैदान में उतारकर फजीहत कराने के मूड में नहीं है।

पार्टी के कुछ दिग्गज हर बार संसद की बैकडोर एंट्री के लिए आस लगाए रहते हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी अब राज्यसभा चुनाव मैदान में उतरने लायक नहीं रही। भाजपा ने शुक्रवार को राज्यसभा में भेजने के लिए तीन नामों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद तो अब कांग्रेस खेमे में और मायूसी छा गई। सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर फिर से भाग्य आजमाना चाहती थीं।

विधानसभा में केवल 21 सीटें देकर मतदाताओं ने कांग्रेस के लिए राज्यसभा का रास्ता भी बंद कर दिया। अब दिग्गज अपने पॉलिटिकल कॅरियर को लेकर संकट में हैं और खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पिछले चुनाव में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मोहनलाल गुप्ता से हार के बाद अश्क अली टाक को कांग्रेस ने राज्यसभा की बैकडोर एंट्री दी थी।