मीरा पर चर्चा में जुटेंगे साहित्यकार
सिटी रिपोर्टर. मीरा और आज के समय पर चर्चा करने के लिए आगामी 15-16 फरवरी को देश के कई बड़े साहित्यकार जयपुर में जुटेंगे। जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में होने वाले इस दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन केन्द्र की सहभागिता से उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान व साहित्यकार पत्रिका कथा द्वारा किया जा रहा है। कथा के संपादक अनुज ने बताया कि मीरा पर चर्चा के लिए नामवर सिंह, मैनेजर पांडे, विश्वनाथ त्रिपाठी, अनामिका, उदय सिंह, नरेश सक्सेना, इंदु सिंह, वंदना शर्मा, प्रो. माधव हाड़ा, प्रो. मोहन क्षोत्रिय, डॉ. बृजेन्द्र सिंहल, सत्यनारायण समदानी सहित देशभर से अनेक कवि, लेखक एवं साहित्यकार जुटेंगे।