१ मंच, २८ स्टेट के लजीज व्यंजन
दैनिक भास्कर और हरे कृष्णा कम्युनिटी सीतापुरा की ओर से रविवार को ईपी में फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन हुआ।
सिटी रिपोर्टर जयपुर
‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2014’ का आयोजन किया गया। हरे कृष्ण कम्यूनिटी के भक्तों में कृष्ण के प्रति प्रेम- समर्पण की भावना देखने को मिली। तमाम राज्यों के लजीज व उम्दा व्यंजनों के स्टॉल्स देखने को मिले। तिरुपति बालाजी, केरल के पद्मनाभ स्वामी की झांकियां भी सजाई गईं।
दैनिक भास्कर और हरे कृष्णा कम्यूनिटी सीतापुरा की ओर से ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2014’ का आयोजन किया गया। तिरुपति बालाजी, केरल के पद्मनाभ स्वामी, गौरंग महाप्रभु, श्री नाथ जी व द्वारकाधीश की झांकियों को खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया। इस दौरान हरे कृष्ण विलेज बुकलेट भी रिलीज की गई। 28 प्रांतों के भिन्न-भिन्न व्यंजनों के स्टॉल्स देखने को मिले। जहां केरल का पुट्टु कड़ला, तमिलनाडु का उत्तपम, आंध्र का इडली डोसा, यूपी का चाट, गुजरात का खमण ढोकला, नगालैंड व असम के मोमोज की महक ने जयपुराइट्स को अपनी ओर आकर्षित किया। हरे कृष्ण कम्यूनिटी के प्रेसीडेंट दयालु निताई दास ने बताया कि इस दौरान ‘धनी राम’ व ‘प्रकृति के तीन गुण’ नाटक गुरुकुल के स्टूडेंट की ओर से प्रजेंट किए गए।