- Hindi News
- निवेशकों की मांग से सोना 100, चांदी 200 रुपए तेज
निवेशकों की मांग से सोना 100, चांदी 200 रुपए तेज
जयपुर - निवेशकों की ताजा लिवाली से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी में मजबूती का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए उछलकर 30,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। जेवराती सोना भी इतनी ही तेजी के साथ 28,500 रुपए बिका। औद्योगिक इकाइयों की मांग निकलने से चांदी ((999)) एवं चांदी रिफाइन में 200-200 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। भाव :- चांदी ((999)) 45,200, चांदी रिफाइन 44,700 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 30,250 रुपए, सोना जेवराती 28,500 रुपए, वापसी 27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।