पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गूंजे पूरिया धनाश्री और पीलू के सुर

गूंजे पूरिया धनाश्री और पीलू के सुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलाकार : गुलजार हुसैन, प्रस्तुति : वॉयलिन वादन, तबला संगत : उस्ताद मोहम्मद अहमद,
कहां : संगीत आश्रम
सिटी रिपोर्टर जयपुर
शास्त्री नगर स्थित संगीत आश्रम परिसर में सोमवार को शहर के युवा कलाकार गुलजार हुसैन ने अपने मधुर वॉयलिन वादन से संगीत रसिकों का दिल जीत लिया। उन्होंने इस मौके पर राग पूरिया धनाश्री से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
उनके वादन में सुरों का विस्तार, सुर ठहराव और सुरों का खूबसूरत लगाव ऐसे पक्ष थे, जो उनकी संगीत साधना को दर्शा रहे थे। आलाप, जोड़, झाला के बाद मध्य लय झपताल, मध्य और द्रुत लय तीन ताल में बंदिशों का प्रस्तुतीकरण बेहतरीन था। इनके वादन में तीनों सप्तक की तानों, गमक और मीड़ का संयोजन सुनने को मिला। वहीं गायकी अंग और तंत्रकारी की प्रस्तुति में अपने दिलकश अंदाज का बखूबी प्रदर्शन कर अपने गुरु के सबक को साकार किया। कार्यक्रम का समापन राग पीलू में एक धुन से किया। उनके साथ तबले पर उस्ताद मोहम्मद अहमद ने संगत की।



 संगीत आश्रम में प्रस्तुति देते वायलिन वादक गुलजार हुसैन।