शिविर में 141 यूनिट ब्लड एकत्र
सिटी रिपोर्टर. राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में जयपुर हार्डवेयर एसोसिएशन ही-टेक इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के संस्थापक चंद्रेश पटावरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कुल 141 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।