पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३५ राइडर्स ११ दिन में करेंगे राजस्थान टूर

३५ राइडर्स ११ दिन में करेंगे राजस्थान टूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
टूर ऑफ राजस्थान के अंतर्गत राजस्थान रॉयल एन्फील्ड 11 दिनों के सफर के दौरान राजस्थान के मरुधर और आसपास के इलाकों में बाइकर्स वहां की विरासत से रूबरू होंगे और कैंपिंग करेंगे। इस पूरी राइड के दौरान रेतीली चुनौतियों को पार करने से लेकर बाइक राइडिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे। सफर के दौरान सुविधाओं के अंतर्गत राइडर्स के लिए मेडिकल और टै्रवलिंग से संबंधित सारी सुविधाएं रॉयल एन्फील्ड क्लब द्वारा
उपलब्ध होंगी।



बीते साल सभी राइडर्स इसी तरह से राजस्थान टूर पर गए थे और जैसलमेर बॉर्डर पर एक युद्धक टैंक पर भी सवार हुए थे।

ग्रुप का नाम

राजस्थान रॉयल एनफील्ड राइडर्स क्लब

रूट

जयपुर से होते हुए महनसर, बीकानेर, जंबा, जैसलमेर, लोंगेवाला साजेवाला आदि जगहों को कवर किया जाएगा

कब से कब तक

3 फरवरी से 14 फरवरी, 2014 तक ((11 दिन का रहेगा टूर))

कितने राइडर्स

राजस्थान से 35

इस टूर के अट्रेक्शन

1971 के युद्ध क्षेत्र तथा रॉयल एन्फील्ड बाइक को समर्पित मंदिर