आरटीई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 4 तक
जयपुर - शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निशुल्क प्रवेश देने वाले स्कूलों को आरटीई वेबपोर्टल पर पंजीकरण का एक और मौका दिया गया। प्रदेश के ऐसे विद्यालय, जिन्हें डाइस कोड आवंटित हो चुका है, लेकिन आरटीई वेब पोर्टल पर अपने स्कूल का पंजीकरण कर निशुल्क प्रवेशों की सूचना अपलोड नहीं की है, ऐसे स्कूल यह सूचना पोर्टल पर 28 जनवरी से 4 फरवरी तक अपलोड कर सकते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक के अनुसार इन तिथियों के मध्य वेबसाइट डाटा एंट्री के लिए खुली रहेगी।
डाटा एंट्री के लिए यह अंतिम अवसर है। इस अवधि में डाटा एंट्री नहीं किए जाने की स्थिति में पुनर्भरण राशि अटकने का दायित्व सम्बन्धित संस्था का होगा।