पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरों से सजेगी जयपुर की शामजयपुर मैराथन में 21 कलाकार एक साथ होंगे मंच पर, बुधवार को सुरीलो राजस्था

सुरों से सजेगी जयपुर की शामजयपुर मैराथन में 21 कलाकार एक साथ होंगे मंच पर, बुधवार को सुरीलो राजस्थान समारोह में लोकगीत नृत्य की अनूठी प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
धोरों की आवाज जयपुर घराने की थिरकन खड़ताल अलगोजा, पुपाड़ी, सारंगी, तबला, हारमोनियम वाद्ययंत्रों की धुनें। राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत झांकी और गुलाबी शाम का ठंडा मौसम। कभी सुरों में सजेगा लोकगीतों का मेला तो कभी नृत्यों में देखने को मिलेंगी लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक। 29 जनवरी बुधवार को शाम 5:30 देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन एमएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड में किया जाएगा। अंबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर और लिविंग सोल संस्था के सहयोग से विशाल मंच पर एक साथ राजस्थान के 21 कलाकार प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम 2 फरवरी को होने वाली अंबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर के अंतर्गत सुरीलो राजस्थान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोक स्टूडियो फेम चुग्गे खां और ममे खां और हम दिल दे चुके सनम के निंबूड़ा निंबूड़ा गाने के गायक बूंदु खां अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में 21 कलाकारों को राजस्थान रत्न के नाम से सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि 2 फरवरी को रैली रामनिवास बाग के जेएलएन मार्ग वाले गेट से सुबह 7 बजे 21 किलोमीटर की दौड़ की शुरुआत होगी। इसमें भारत सहित करीब 20 देशों के लगभग 50 हजार लोग दौड़ेंगे। इस रैली में बॉलीवुड फेम फरहान अख्तर भी शिरकत करेंगे।