- Hindi News
- सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण
सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण
जयपुर - राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनिल गुप्ता ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। गुप्ता इससे पूर्व कृषि विपणन निदेशक एवं पदेन संयुक्त सचिव थे। उन्हें सुबह 10 बजे पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक लोकनाथ सोनी ने पदभार ग्रहण कराया।