बैंककर्मियों की हड़ताल 10 व 11 को
जयपुर - बैंककर्मियों के 10वें समझौते पर मुंबई में भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई वार्ता विफल रही। वार्ता के विफल रहने के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 10 व 11 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। राजस्थान प्रदेश बैंक एंप्लॉइज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि वार्ता में भारतीय बैंक संघ द्वारा कर्मचारियों को उनके पे-पैकेज में पूर्व दिए गए 9.5 प्रतिशत के प्रस्ताव में केवल आधा प्रतिशत बढ़ाने जाने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने उसे नकार दिया।