पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीनी २० रुपए सस्ती

चीनी २० रुपए सस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - मिलों की बिकवाली से स्थानीय थोक मंडियों में सोमवार को चीनी और सस्ती हो गई। सूरजपोल मंडी में हाजिर चीनी 20 रुपए मंदी होकर 2920 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड पर आ थमी। उधर एनसीडैक्स पर चीनी एक फीसदी से अधिक गिरकर 2665 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुई है। महेश कुमार एंड कंपनी के महेश अग्रवाल ने बताया कि इस साल भी देश में करीब ढ़ाई करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। ऐसे में घरेलू बाजार से चीनी निर्यात में परेशानी आ सकती है। यही कारण है कि चीनी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। एनसीडैक्स पर चीनी के भाव 22 महीने के निचले स्तर पर फिसल गए।