पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसों सीड 25 रुपए और टूटी

सरसों सीड 25 रुपए और टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
वायदा कीमतों में गिरावट आने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों सीड और मंदी हो गई। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 25 रुपए नीचे आकर 3550 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। समर्थन पाकर एगमार्क सरसों तेल भी 10 रुपए प्रति टिन टूट गया। उधर एनसीडैक्स पर सरसों अप्रैल अनुबंध 31 रुपए यानी 0.91 फीसदी लुढ़ककर 3380 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। दूसरी ओर सोयाबीन फरवरी वायदा 14.50 रुपए की तेजी के साथ 3877 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे :- सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 3550 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों तेल ((15 किलो)) रुचि गोल्ड 1190, नेताजी 1290, मास्टर 1305, ट्रेन मार्का 1170, केवट 1165, टाइगर गोल्ड 1180, हनुमान 1180 रुपए। सोयाबीन रिफाइंड ((15 किलो)) चंबल 1195,
फॉर्चून 1220, नेताजी 1215 रुपए। वनस्पति घी स्कूटर 915 रुपए ((15 लीटर))।
मूंगफली रिफाइंड ((15 लीटर)) चांदी सिक्का 1310, नेताजी 1330, नेचुरल 1295 रुपए।





, फ्रैश फील 1290, बीकानेर फ्रैश 1290 रुपए।



मूंगफली फिल्टर ((15 किलो)) स्वदेशी 1420, ओम 1410, ट्रेन मार्का 1420 रुपए। तेल टैंकर ((प्रति क्विंटल)) मूंगफली तेल गुजरात लूज 7,650, सरसों तेल जयपुर डिलीवरी 6,900, मुंबई पाम 5,730, मुंबई सोया रिफाइंड 6,500 रुपए।