पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाटा इंफोसिस के कर्मचारी से 14.२० लाख रुपए लूटे

डाटा इंफोसिस के कर्मचारी से 14.२० लाख रुपए लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - अग्रवाल फार्म बीटू बाईपास पर सोमवार शाम छह बजे द्वारकादास पार्क के पास कार सवार चार बदमाशों ने डाटा इंफोसिस के कर्मचारी से 14 लाख 20 हजार रुपए लूट लिए। वह तीन काउंटर से बिजली के बिलों के रुपए लेकर ऑफिस लौट रहा था। डाटा इंफोसिस शहर में बिजली बिल जमा करने का कार्य करती है। इस संबंध में शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने शिप्रापथ व मानसरोवर इलाकों के होटलों में सर्च अभियान चलाया। सोढ़ाला की शिवपुरी कॉलोनी निवासी गीतेश वर्मा ((23)) डाटा इंफोसिस कंपनी के वैशालीनगर काउंटर पर नियुक्त है। वह वैशालीनगर से रुपए लेकर मानसरोवर-किरण पथ पहुंचा। यहां के दो काउंटर से रुपए लेकर एसएफएस अग्रवाल फार्म काउंटर जा रहा था। उसके बैग में 14 लाख 20 हजार रुपए और तीनों काउंटर पर जमा किए बिल रखे थे।