पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरएचएम संविदा नर्सेज ने रैली निकाली

एनआरएचएम संविदा नर्सेज ने रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर राजस्थान एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सेज कर्मियों ने सोमवार को रैली निकाली। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से संविदा पर कार्यरत नर्सेज शामिल हुए।

रैली दोपहर में नेहरू गार्डन से प्रारंभ होकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंची। इसके बाद में रैली आमसभा में परिवर्तित हो गई, जहां पर पदाधिकारियों ने इसके अलावा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने धरना दिया। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी ने बताया कि प्रदेशभर के एनआरएचएम संविदा नर्सेज समेत मेडिकल कॉलेज के संविदा नर्सेज, बेरोजगार स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। वर्तमान में एनआरएचएम संविदा नर्सेज समेत अन्य पदों पर कार्यरत करीबन 16 हजार लोग कार्य कर रहे हैं।