पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आल राजस्थान......

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिन्द्रा वेरिटो वाईब एवं रिफै्रश का फ्लोट शुरू
जयपुर - देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने एक चलते फिरते शोरूम के जरिये महिन्द्रा वेरिटो वाईब एवं महिन्द्रा वेरिटो रिफ्रैश की खूबियों को प्रदर्शित करने की शुरुआत की है। कंपनी के डीजीएम सेल्स हिमांशु अग्रवाल एवं के.एस. मोटर्स के जीएम एन.एल. बड़ाया ने इस फ्लोट का शुभारंभ किया। महिन्द्रा का यह फ्लोट राज्य के प्रमुख शहरों में 60 दिनों तक चलेगा, इसे कंपनी के डीलर संचालित करेंगे। इसके जरिये प्रॉडक्ट की बेहतरीन टैक्नोलॉजी एवं फीचर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।
ज्योति महिला विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस संपन्न
जयपुर - ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि झरना गांव की सरपंच नांची देवी एवं उप कुलपति डा. प्रभा देवी थोडम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर संस्थापक एवं सलाहकार डा. पंकज गर्ग, सीईओ हेमा चौधरी एवं रजिस्ट्रार दीप्ति रस्तोगी के अलावा अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन दीपा समदानी ने किया।
श्रीराम ट्रैक्टर्स ने गणतंत्र दिवस मनाया
जयपुर - महिन्द्रा के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर श्रीराम टै्रक्टर्स ने 65वां गणतंत्र दिवस मनाया। समारोह में जमना नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर आर.डी. अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं ब्रजेश अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी तथा मिठाई वितरित की गई।
प्रेम मोटर्स के वीकेआई शोरूम पर कस्टमर मीट
जयपुर - मारुति सुजुकी डीलरशिप प्रेम मोटर्स के वीकेआई शोरूम पर हाल ही कस्टमर मीट संपन्न हुई। कंपनी के सीजीएम विकास शर्मा ने लकी ड्रा निकाला एवं प्राइज दिए। ग्राहक सम्मेलन में करीब 450 लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गाड़ी के रखरखाव, मारुति ट्रू वैल्यू एवं रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई।



बिजनेस प्लस