25 जोड़ों ने कबूला निकाह
जयपुर - हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से रविवार को रामगढ़ मोड़ पर कर्बला मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें मुस्लिम समाज के निर्धन परिवारों के 25 जोड़ों का सादगी पूर्वक निकाह हुआ। चार काजियों की सरपरस्ती में सभी जोड़ों ने निकाह कबूला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमाते इस्लामी हिंद के सचिव शफी मदनी थे। विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र पारीक थे।
कायस्थ समाज के 12 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में : चित्रगुप्त नवयुवक समिति की ओर से कायस्थों की बगीची में कायस्थ समाज के 12 जोड़ों का विवाह हुआ। विवाह स्थल पर ही सभी का विवाह पंजीयन भी कराया गया। मुख्य अतिथि बी.एन.माथुर थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद अध्यक्ष अरविंद कुमार संभव ने की।