- Hindi News
- नौकरी के लिए शिक्षकों का बीजेपी ऑफिस पर धरना
नौकरी के लिए शिक्षकों का बीजेपी ऑफिस पर धरना
जयपुर - तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणाम के बाद भर्ती से बाहर हुए चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। वे धरने पर बैठ गए और समायोजन की मांग करने लगे। प्रभावित तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले दिए गए इस धरने में राजस्थान बीएसटीसी शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक भी शामिल हुए। धरना देर रात तक चला।
समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि इसमें 2742 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने नौकरी भी जॉइन कर ली थी। नौकरी लगने के बाद उन्हें हटाया गया, ऐसे में उनके घर परिवार पर क्या बीत रही होगी। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सरकार को उन्हें समायोजित करना चाहिए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके मामले में सरकार को स्पष्ट निर्णय नहीं ले लेती, उनका धरना जारी रहेगा।