- Hindi News
- राज्यपाल को सलामी देने महिला अधिकारी ने किया परेड का नेतृत्व16 को पुलिस पदक, 8 को योग्यता प्रमाण पत
राज्यपाल को सलामी देने महिला अधिकारी ने किया परेड का नेतृत्व16 को पुलिस पदक, 8 को योग्यता प्रमाण पत्रगणतंत्र समारोह में राज्य की 26 प्रतिभाओं का सम्मान
भास्कर न्यूज
जयपुर। 65वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ। राज्यपाल मारग्रेट अल्वा को सलामी भी पुलिस की महिला अफसर शालिनी राज ने दी। उनके नेतृत्व में पुलिस परेड हुई। राज्यपाल द्वारा ध्वज फहराते ही करतल ध्वनि से स्टेडियम गूंज उठा। इसके बाद कदम से कदम मिलाते जवानों की परेड, राजस्थानी भाषा में वंदेमातरम की प्रस्तुति और देशभक्ति धुनों पर आकर्षक बैंड वादन ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
परेड विसर्जन के बाद तालियों की गूंज के बीच 23 स्कूलों के 1100 छात्र-छात्राओं एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के 150 से अधिक लोक कलाकारों ने लोकसंगीत की स्वर लहरियां बिखेरी। राज्य की सांस्कृतिक छटाओं की आकर्षक प्रस्तुति मायड़ भाषा में ‘वंदे मातरम्’ के साथ शुरू हुई। साथ ही लोक कलाकारों ने चकरी, कच्छी घोड़ी, तेरहताली, ढप और गैर नृत्य पेश किए।
बच्चों ने ’मिलकर बढऩा है आगे’ और ’हम हैं हिंदुस्तानी’ जैसे देशभक्ति गीतों से उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का जोश भर दिया। राज्यपाल ने इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 16 अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस पदक और 8 अधिकारी व कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, मुख्य सचिव राजीव महर्षि सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
इनको किया सम्मानित
राष्ट्रपति पुलिस पदक: एडीजी ((एटीएस एवं एसओजी)) डॉ. आलोक त्रिपाठी, एसआई रमा कान्त शर्मा।
सराहनीय सेवाएं: विशाल बंसल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रोहित महाजन उप महानिरीक्षक , ललित माहेश्वरी इंटेलिजेंस, पहाड़ सिंह राजपुरोहित अतिरिक्त उपायुक्त, राम सिंह उपाधीक्षक, हनुमान सिंह, उप निरीक्षक, मुन्ना लाल, उप निरीक्षक, सीआईडी ((सीबी)), देवेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, भंवर सिंह जाट, सहायक उप निरीक्षक, बलवंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक, कान सिंह शेखावत, हैड कानि. , किशोर सिंह, हैड कानि., श्रवण सिंह, हैड कानि., हवा सिंह, हैड कानि., भूरी लाल, कानि., जयकिशन को पुलिस पदक प्रदान किए।
योग्यता प्रमाण पत्र: ज्वाइंट सेक्रेटरी श्यामलाल गुर्जर, मुकेश कुमार विजय, अधिशाषी अभियन्ता, सैयद अब्दुल हई, नर्सिंग अधीक्षक, फूल चन्द, रमेश चन्द बंसल, सहायक अनुभागाधिकारी, प्रभुदयाल नील, वरिष्ठ लिपिक, एस्तर पॉलसन ((कुट्टी)) महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ज्ञान बहादुर देशी कुक, राज्यपाल को योग्यता प्रमाण पत्र दिए।
राष्ट्रपति पुलिस पदक : एडीजी ((एटीएस एवं एसओजी)) डॉ. आलोक त्रिपाठी, एसआई रमा कान्त शर्मा। सराहनीय सेवाएं : विशाल बंसल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रोहित महाजन उप महानिरीक्षक, ललित माहेश्वरी इंटेलिजेंस, पहाड़ सिंह राजपुरोहित अतिरिक्तउपायुक्त, राम सिंह उपाधीक्षक, हनुमान सिंह उप निरीक्षक, मुन्ना लाल उप निरीक्षक, सीआईडी ((सीबी)) देवेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक भंवर सिंह जाट, सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक कान सिंह शेखावत, हैड कानि. किशोर सिंह, हैड कानि. श्रवण सिंह, हैड कानि. हवा सिंह, हैड कानि. भूरी लाल, कानि. जयकिशन को पुलिस पदक प्रदान किए। योग्यता प्रमाण पत्र : ज्वाइंट सेक्रेटरी श्यामलाल गुर्जर, मुकेश कुमार विजय, अधिशाषी अभियन्ता, सैयद अब्दुल हई, नर्सिंग अधीक्षक फूल चन्द, रमेश चन्द बंसल, सहायक अनुभागाधिकारी, प्रभुदयाल नील, वरिष्ठ लिपिक, एस्तर पॉलसन ((कुट्टी)) महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ज्ञान बहादुर देशी कुक की अनुपस्थिति में उनकी बेटी शालिनी थापा को राज्यपाल ने योग्यता प्रमाण पत्र दिए। महिला ने परेड का नेतृत्व किया।