पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. केंद्र मंत्रालय में इंडियन नर्सिंग काउंसिल के सलाहकार रिश्वतखोर महेशचंद्र शर्मा और उनकी पत्नी से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में विद्याधर नगर पुलिस ने गुरुवार को एम.डी. पब्लिक स्कूल शिक्षण समिति के अध्यक्ष राम अमित शर्मा और सह सचिव सूर्य नारायण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर समिति के अंतर्गत संचालित सूर्यांश नर्सिंग स्कूल में साझेदारी के दौरान रुपए हड़पने का आरोप है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।
डीसीपी महेन्द्र सिंह ने बताया कि चित्रकूट नगर निवासी महेशचंद्र शर्मा की पत्नी मीना देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि राम अमित शर्मा व सह सचिव सूर्य नारायण शर्मा से उनकी सूर्यांश नर्सिंग स्कूल में आधे हिस्से में साझेदारी की थी। जिसके तहत आरोपियों को 1 करोड़ 25 लाख रुपए मीना देवी को देने थे। पिछले वर्ष अप्रैल में सहमति के बाद आरोपियों ने मीना देवी के पति महेश शर्मा को 11 लाख रुपए नकद और एक करोड़ 14 लाख रुपए के मीना देवी के नाम चेक दिए थे।
इस दौरान महेश शर्मा रिश्वत लेते पकड़े गए और जेल चले गए। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों और गवाहों ने मीना देवी पर चेक बैंक में नहीं लगाने का दबाव बनाया और झूठा केस दर्ज करवाकर प्रताडि़त किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर जांच में आरोप सही पाए गए। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.