वेडिंग सीन एट कानोता फोर्ट
सिटी रिपोर्टर जयपुर
शहर में पिछले कई दिनों से जारी द सैकंड बेस्ट एक्जोटिक मेरी गोल्ड होटल मूवी की शूटिंग सोमवार को भी जारी रही। शाम 6 बजे से आगरा रोड स्थित कानोता गढ़ में फिल्म के सीन फिल्माए गए और शूटिंग देर रात तक जारी रही। गढ़ में रात की चांदनी में शादी का सीन फिल्माया गया, जिसमें लेडीज संगीत की रिहर्सल की गई। इससे पहले सगाई का सीन भी यहीं फिल्माया गया था, जिसमें स्लमडॉग मिलेनियर फेम देव पटेल की सगाई का सीन हुआ था। सोमवार को गढ़ में शादी का मंडप भी सजा और लोकल आर्टिस्ट ने डी.जे. की धुनों पर जमकर डांस भी किया। सूत्रों ने बताया कि मूवी की शूटिंग करीब 4 फरवरी तक जयपुर में चलेगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे।